Skip to content

Mahesh Ishana

  • Home
  • Youtube Tips
  • Instagram Tips
  • Facebook Tips
  • Whatsapp Tips
  • About Us
    • Contact Us
Gmail Tips

गूगल या जीमेल अकाउंट कैसे डिलीट करे सही तरीका

By Mahesh Ishana

Updated on: February 16, 2026

Google account kaise delete kare

Google Account Delete Kaise Kare – दोस्तों Google या Gmail Account का उपयोग तो आप जरुर करते होंगे. लेकिन कभी कभी ऐसी सिचुएशन आ जाती है की हमें वह अकाउंट डिलीट करना पड़ जाता है. साथ ही यह प्रोसेस उतना आसान भी नहीं है, इसीलिए इस लेख में हम Gmail Account को Temporary और Permanently Delete करने के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं.

अगर आप अपना Google अकाउंट डिलीट करना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ अहम बाते जान लेना बेहद जरुरी है. 

पहला यह की वह Google Account आपका ही होना चाहिए और आपको उसका Password पता होना चाहिए, दूसरा उसमे आपका कोई Recovery EmaIl Address या Phone number लिंक्ड होना चाहिए. अगर उस गूगल अकाउंट में Two-Step Verification Enabled है तो Phone Number होना अनिवार्य है. अब चलिए जान लेते हैं कि जीमेल (Google) अकाउंट डिलीट कैसे करे.

Google Account का पासवर्ड नहीं पता है तो यहाँ क्लिक करें

गूगल अकाउंट डिलीट कैसे करें

अपने गूगल या जीमेल अकाउंट को डिलीट करने के लिए ब्राउज़र में myaccount.google.com  पर जाएँ. अब प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें. जिस जीमेल ID को डिलीट करना है उसे सेलेक्ट करें. अब Data & Privacy टैब में Delete your google account पर क्लिक कर के अकाउंट डिलीट कर सकते हैं. 

अगर वह जीमेल ID आपके मोबाइल में अभी नहीं है तो नीचे दिए गए स्टेप्स में 1 से 5 तक को फॉलो करें. इसके बाद आगे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करते जाएँ.

[1] अपने मोबाइल में Settings > Accounts > Google में जाएँ और Add Account पर क्लिक करें. वेब पेज खुलने पर कुछ ऐसा इंटरफ़ेस दिखाई देगा.

[2] ऊपर आपको वह Gmail ID डालना है जिसे आप Delete करना चाहते हैं. इसके बाद Next पर क्लिक करें.

[3] अब नए पेज में उस Gmail ID का Password डालना है और फिर Next पर क्लिक कर देना है.

[4] अगर आपके गूगल अकाउंट में 2-Step Verification Enabled है तो कुछ ऐसा पेज खुल कर आएगा जिसमे आपके Mobile Number पर OTP, या किसी Device पर कन्फर्मेशन का आप्शन आएगा. जिस भी तरीके से आप Verify करना चाहें, कर सकते हैं.

[5] इसके बाद कुछ आप्शन और आते हैं जिनमे Yes I’m in और I agree पर क्लिक कर दें.

[6] इस प्रकार वह Google Account आपके मोबाइल में Add हो जायेगा, इसके बाद ही आप उसे Delete कर सकते हैं.

[7] अब फिर से myaccount.google.com URL को अपने ब्राउज़र में ओपन करें, यह पेज कुछ इस तरह का दिखेगा.

[8] अब प्रोफाइल फोटो में क्लिक कर के वह Google अकाउंट सेलेक्ट कर लें जिसे आप डिलीट करना चाहते हैं.

[9] इसके बाद Data and privacy टैब में जाएँ और नीचे स्क्रॉल कर के Delete your Google Account पर क्लिक करें.(याद रखें इस टैब में एक और आप्शन रहता है Delete a Google service इस पर क्लिक नहीं करना है)

[10] अब नए पेज में अपने उसी Google Account का Password डालें और Next पर क्लिक करें.

[11] इसके बाद अगले पेज में नीचे स्क्रॉल करें और दिखाए गए दोनों बॉक्स में टिक करने के बाद DELETE ACCOUNT पर क्लिक करें.

[12] अब आपका गूगल अकाउंट डिलीट हो चुका है. अगर कभी आपका मन बदल जाता है और आप इसे Recover करना चाहते हैं तो अकाउंट डिलीट होने के 20 दिन के अंतर्गत इसे Recover किया जा सकता है. उसे वापस पाने के लिए या तो Password या फिर Phone number की जरुरत पड़ेगी. 20 दिन के बाद आपका अकाउंट अपने आप Permanently Delete हो जाता है, और उसके बाद कोई भी उस अकाउंट को Recover नहीं कर सकता है.

ये भी पढे: Gmail का आईडी पासवर्ड कैसे पता करे 5 मिनट में

गूगल अकाउंट Remove कैसे करें

आपने उस Google Account को Delete तो कर दिया लेकिन वह अभी आपके मोबाइल से Remove नहीं हुआ है. अगर आपको अपने किसी एक Google Account को किसी एक डिवाइस (Mobile) से ही Remove करना है लेकिन उसे Delete नहीं करना है तो उसके लिए नीचे दिया हुआ तरीका अपनाएँ. हो सकता है की आपको सिर्फ गूगल अकाउंट को रिमूव करना हो, तो ऐसे में ऊपर बताये तरीके को छोड़ दें और इस तरीके से Remove करें.

1. अपने मोबाइल की Settings में जाएँ.

2. इसके बाद Accounts आप्शन पर क्लिक करें.

3. इसके बाद Google पर क्लिक करें.

4. अब सभी Google एकाउंट्स की लिस्ट आपके सामने होगी.

5. जिस अकाउंट को Remove करना है उसे सेलेक्ट करें.

6. इसके बाद More या थ्री डॉट ⋮ पर क्लिक करें.

7. इसके बाद Remove Account पर क्लिक करें.

इसके बाद वह Google Account आपके मोबाइल से Remove हो जाएगा, लेकिन Delete नहीं होगा. अगर फिर से उसे वापस लाना चाहते हैं या किसी दुसरे Device में चलाना चाहते हैं तो चला सकते हैं.

अंतिम शब्द

हमने आपको Google Account Delete करने और उसे मोबाइल से Remove करने की पूरी प्रक्रिया समझा दी है. हमें उम्मीद है की इससे आपको मदद मिली होगी और आपने अपने गूगल अकाउंट को डिलीट कर Mobile से भी Remove कर दिया होगा. कोई भी परेशानी होने पर Comment कर सकते हैं.

हमारा यह लेख Google Account Delete Kaise Kare आपको कैसा लगा Comment कर के बताएं. इसके साथ ही अगर लेख पसंद आया हो तो इसे Social साइट्स और दोस्तों के साथ Share करना ना भूलें.

Mahesh Ishana

A multi-passionate YouTuber, Blogger, Tech Creator, English Literature Graduate, and Certified Pranic Healer. I create meaningful content that educates, heals, and inspires — from tech tutorials and documentaries to motivational blogs and short videos.
Facebook Twitter Instagram YouTube

Latest Post

facebook profile lock kaise kare

Facebook Profile Lock Kaise Kare (2025) | फेसबुक प्रोफाइल लॉक

August 3, 2026
Youtube par views kaise badhaye

यूट्यूब पर सबसे ज्यादा व्यूज कैसे लाएं? 1 Millions Views लाने का तरीका

August 3, 2026
YouTube Par Channel Par Kya Naam Rakhe

YouTube Channel का नाम क्या रखे? कैसे चुने सही नाम?

August 2, 2026
Youtube Par Kitne Views Par Paise Milte Hain

यूट्यूब से 1000 व्यू में कितने पैसे मिलते हैं? सही जानकारी

August 2, 2026
youtube par kitne subscriber par paise milte hain

यूट्यूब पर कितने सब्सक्राइबर होने पर पैसे मिलते हैं? सही जानकारी

August 2, 2026

Mahesh Ishana

A multi-passionate YouTuber, Blogger, Tech Creator, English Literature Graduate, and Certified Pranic Healer. I create meaningful content that educates, heals, and inspires — from tech tutorials and documentaries to motivational blogs and short videos.

Categories

YouTube Tips

Facebook TIps

Instagram Tips

WhatsApp Tips

Site Links

About Us

Contact Us

Disclaimer

Privacy policy

Contact Us

Email: maheshishana@hotmail.com

2026 © www.maheshishana.com • All rights reserved